फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पैर पर बाइक चढ़ जाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, एक की मौत, चार घायल

Sun, 03 Nov 2019 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार शाम सात बजे पैर पर बाइक चढ़ने के बाद हुए विवाद में एक समुदाय के युवक के परिवार के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक के घर धावा बोलकर लाठी-डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या और परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।सूचना पर एसपी देवेंद्रनाथ और कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन


घटना से गांव में तनाव बना है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। काजीपुर में छठ पूजा के लिए भगवान भाष्कर की प्रतिमा रखी गई है। शनिवार शाम सात बजे गांव निवासी सोनू चौरसिया वहां खड़ा था। तभी उधर से गांव का एक युवक बाइक से गुजरा। इस दौरान युवक की बाइक का पहिया सोनू के पैर पर चढ़ गया।

सोनू ने उसे टोका तो इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन आरोप है कि थोड़ी देर बाद युवक के परिवार के छह-सात लोगों ने लाठी-डंडे के साथ सोनू चौरसिया के घर पहुंचकर हमला कर दिया। इस दौरान जो भी मिला, उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से सोनू के नाना रामधारी चौरसिया (52) की मौत हो गई। जबकि सोनू चौरसिया (20) पुत्र लक्ष्मण चौरसिया, उसके भाई मुन्ना (16),  वीरेंद्र  (21) और बहन मंजू (17) घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। उधर, सूचना पर फोर्स पहुंच गई। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। एसपी ने बताया कि मामले में छह लोग हिरासत में लिए गए हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें