फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिलमिल रोशनी से जगमगाए शहर व गांव

विज्ञापन
बलिया में दिवाली पर की गई लक्ष्मी गणेश की पूजा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। इस बार पहले की अपेक्षा आतिशबाजी कम हुई और रात साढ़े दस बजे के बाद लोगों ने पटाखे नहीं फोड़े। दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग घर की सजावट एवं लक्ष्मी पूजन की तैयारी में जुटे रहे। बाजार में भी खासी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

शाम ढलते ही जनपद रोशनी से जगमगा उठा। बिजली की झालरों एवं दीयों सेे सजे घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजन के बाद बच्चे और नौजवान आतिशबाजी के साथ दीपावली के जश्न में जश्न में डूब गए। इसके पूर्व लोगों ने अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी मोमबत्ती जलाया। इसके अलावा अपने मकानों पर रंग-बिरंगी विद्युत झालर भी जलाए। इसके साथ ही युवतियां व महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर उसमें दीपक जलाया। वहीं घर के मुख्य द्वार को अप्राकृतिक व प्राकृतिक फूलों से सजाया गया था। उधर, दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की विधिवत पूजन अर्चन किया और खाता बही बदला। तत्पश्चात बच्चे से लेकर नौजवानों ने रात आठ बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान बच्चों के साथ उनके अभिभावक मौजूद रहे। रात में रोशनी देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हो। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जिस ओर देखो हर जगह रंग-बिरंगी रोशनी अपनी छटा बिखेर रही थी। उधर, पुलिस फोर्स एवं अग्निशमन विभाग की टीम पूरी रात सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही। उधर, जिला अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्र दीपावली के दिन पूरी तरह अलर्ट रहे।
महंगाई पर उत्साह पड़ा भारी : बलिया। नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में फूलों की डिमांड ज्यादे रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी पूजन अर्चन के लिए फूल-माला, पान, सुपारी, मिष्ठान आदि की खरीदारी की। बाढ़ व बारिश के साथ ही महंगाई का असर बाजार में दिखा। बावजूद लोगों में दीपावली को लेकर उत्साह कम नहीं दिखा। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार सामानों की खरीदारी कर पर्व मनाया।
विज्ञापन

उत्साह से लोगों ने मनाया रोशनी का पर्व, घरों को भी दीये से सजाया : बैरिया। रोशनी के पर्व पर रविवार को दूधिया रोशनी में द्वाबा का इलाका पूरी तरह जगमगा उठा। लोगों ने अपने आशियानों को दीये व मोमबत्तियां जला कर सजाने का काम किया तो कुछ लोगां ने फूलों व बिजली के झालरों से भी सजावट किया। दीयों का पर्व दीपावली को उत्साह मनाने के लिए द्वाबा वासी पिछले तीन चार दिनों से तैयारी में जुटे हुए थे। बुधवार को शाम ढलते ही लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। एक ओर घर की महिलाएं व बुजुर्ग माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना करने में लगे हुए थे तो युवा वर्ग अपने घरों को दिये व मोमबत्तियों से सजाने संवारने में लगे हुए थे। छोटे बच्चे फुलझड़ियों व पटाखों को बजाकर दीवाली मनाते देखे गए। कई लोगों ने पड़ोस में दीवाली का प्रसाद लड्डू भी खूब वितरण किया और लोग लड्डू खिलाकर हैपी दीवाली बोल कर एक दूसरे को बधाईयां भी देते रहे। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों के साथ लावा, बतासा, खुरमा, पटौरा की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा खाता-बही बदलने की परम्परा के लिए किताब की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें