नगर के भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन करते कायस्थ समाज के ?
- फोटो : BALLIA
चित्रगुप्त मंदिर सभा के तत्वावधान में कायस्थ के कुलदेवता चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव बृहस्पतिवार को किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन के साथ सामूहिक हवन किया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर महासभा के अध्यक्ष दीपक वर्मा आईपीएस की देखरेख में संपन्न हुआ।
चित्रगुप्त महाराज के पूजनोत्सव में जनपद के कोने-कोने से आए हजारों कायस्थ परिवारों के बच्चे, युवक-युवतियां एवं महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आजमगढ़ से आए कलाकारों राज तुषार सिंह एवं नंदनी गौर के द्वारा भजन गीत प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती वंदना, लोकगीत के साथ ही अन्य गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को खूब झूमाया। इस अवसर पर मंदिर को विद्युत झालरों, लाइट एवं फूल मालाओं से भव्यतम सजावट आदि किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सचिव विनोद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, निषिध श्रीवास्तव, बोलूं मेहता प्राचार्य, राजेश श्रीवास्तव, प्रशांत आदि मौजूद रहे।