चाइनीज सामान के बहिष्कार को लेकर नगर में बाइक जुलूस निकालकर अपील करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बलिया इकाई ने चीन और चाइनीज समान के खिलाफ जनजागरण के लिए सोमवार को एक सायकिल जुलूस का आयोजन किया। टाउनहाल के प्रांगण से मोटर सायकिल जुलूस एवं जनजागरण यात्रा के अरुण कुमार मणि जिला प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह विभाग प्रमुख, विद्यार्थी परिषद ने संयुक्त रूप से ध्वज दिखाकर रवाना किए।
जनजागरण यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए, लोगों को जानकारी देते हुए, विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थी परिषद के डा. धर्मेंद्र ने कहा कि एनएसजी में भारत का विरोधकर चाइना अपना दोहरा चरित्र पूरे विश्व समुदाय को दिखा दिया है।
हम विरोधा स्वरूप यदि चाइना का सामान नहीं लेंगे तो उसकी अर्थव्यवस्था की चूलें हिल जायेगी। राकेश गुप्त ने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए एनएसजी का सदस्य होना बेहद जरूरी है। जिससे भारत का विकास होगा। इस मौके पर रामकुमार तिवारी, अनुप गुप्त,विनोद सिंह यादव, प्रशांत मिश्र, पवन पांडेय, नन्दू यादव, आलोक रंजन, राजू आनन्द, इमरान खां, चन्द्र प्रकाश पांडेय, अनिल गुप्त, अजय खरवार, रवि, सोनू, रजनीश आदि रहे।