फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को टीका और सीनियर सिटिजन को लगेगा प्रिकॉशन डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। केंद्र सरकार की ओर से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एवं सहरूग्णता की शर्त को हटाते हुए अब 60 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को कार्ययोजना बनाकर जरूरी कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नीरज पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के लक्षित बच्चों की कुल संख्या 84 लाख 64 हजार है। इसमें बलिया के एक लाख 37 हजार 236 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बेवैक्स की दो डोज 28 दिन के अंतराल पर लगाई जाएगी। 15 मार्च 2010 के पहले जिन बच्चों की जन्मतिथि है, उनके लिए कोविन पोर्टल पर कोर्वेवैक्स वैक्सीन का स्लॉट बुक किया जा सकता है। वर्ष 2005 से 2007 तक जन्मे बच्चों को पहले की तरह कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों (एक करोड़ 87 लाख 72 हजार) को दूसरी खुराक लेने 9 माह अथवा 39 सप्ताह पूरा होने के बाद प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें