फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में होमगार्ड की वर्दी पहनकर बच्चे जाते थे स्कूल: ओम प्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा के कार्यकाल में बच्चे होमगार्ड की वर्दी पहनकर स्कूल जाते थे, जबकि आज बच्चे स्कूल की निर्धारित ड्रेस और बैग के साथ जाते हैं।
विज्ञापन

वे रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा नहीं करने का आरोप अखिलेश यादव पर लगाया। उन्होंने सपा नेता लाल बिहारी यादव के कथित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश की ओर से यदि किसी ‘कुत्ते’ के गले में पट्टा या घंटी बांधकर चुनाव में भेजा जाए तो भी कार्यकर्ताओं से उसे वोट देने को कहा जाएगा। राजभर ने कहा कि चुनाव कुत्ता नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यकर्ता लड़ता है और इस तरह कार्यकर्ता को अपमानित किया जा रहा है।
सनातन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि देश की परंपरा और सनातन को कोई खत्म नहीं कर सकता। कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर अखिलेश यादव को मथुरा जाना चाहिए था, लेकिन वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें