सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन गुरुवार नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के
प्रांगण से रैली निकाली गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह फीता काटकर
एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चाें ने बैनर लेकर पूरे नगर
का भ्रमण किया।
इस दौरान स्कूली छात्रों ने पैंफलेट बांटकर लोगों को
यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में
गुरुवार को रोडवेज परिसर से दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल के छात्रों ने
यातायात जागरूकता रैली निकाली।
इस दौरान रैली नगर के टीडी कालेज चौराहा,
कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी चौराहा होते हुए पुन: गंतव्य पर पहुंचकर सभा के
रूप में तब्दील हो गई। इस मौके पर एआरटीओ श्याम लाल ने लोगों को यातायात
नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने यातायात के नियमों की जानकारी दी।,
वहीं रोडवेज में चालकों का नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस मौके पर सहायक
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, आंजनेय सिंह, एआरएम एसएन पांडेय,
महेशचंद्र पांडेय, केंद्र प्रभारी हृदयानंद तिवारी आदि रहे।