फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ पीड़ित परिवार के बच्चों को मिलेगा डेढ़ लीटर दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ आपदा से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीम लगाकर पशुओं का टीका व इलाज किया जाए। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के परिवार के बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर सर्वे करे कि जिन घरों में नवजात शिशु 6 माह से नीचे के हो तो उन सभी घरों में डेढ़ लीटर दूध भी पहुंचाएं।
विज्ञापन

साथ ही सभी जगह पर जहां आवश्यक हो भूसा आदि का वितरण किया जाए। हर ग्राम पंचायत पर जनरेटर की व्यवस्था हो, जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रकाश की व्यवस्था किया जा सके। सीएमओ को निर्देश दिए कि चिकित्सा विभाग की टीम बनाकर हर क्षेत्र में रहे। साथ ही नावों से भी लोगों तक दवा का वितरण करें, सभी टीम के पास सांप आदि जहरीले जानवरों की दवाई होनी चाहिए। बाढ़ क्षेत्र के पास एंबुलेंस हमेशा हो या सुनिश्चित करें। बाढ़ क्षेत्रों में जो लगाई गई हैं उसमें लाइफ जैकेट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बाढ़ क्षेत्र में जाकर लगातार निरीक्षण करते रहें। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, डीडीओ, एडीएम अनिल गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें