फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों व शिक्षकों ने प्रस्तुत किए विभिन्न मॉडल

विज्ञापन
राजकिय इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोन करते जिला विद्यालय निरीक्षक भाषकर मिश्रा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला विज्ञान क्लब की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में बेहतर मॉडलों से मंडल के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी कक्षा 6 से 10 वीं और 11वीं और 12वीं के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा जनपद से नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों ने अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन भी किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह रहे। अतिथियों का स्वागत जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने स्मृति चिह्न देकर किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मॉडल प्रस्तुत करने वालों की सराहना की। अतिथियों ने मंडल के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों के साथ ही शिक्षकों को प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आशा व्यक्त की यह चयनित बच्चे मंडल स्तर पर 28, 29, 30 नवंबर को आजमगढ़ में होने वाले आयोजन में जनपद का नाम रोशन करेंगे। बाल विज्ञान प्रदर्शनी के मूल्यांकन में आशुतोष सिंह तोमर नोडल विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रलेखा सिंह राजेश कुमार सिंह, लालजी यादव रहे। संचालन सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अश्वनी तिवारी, अविनाश पांडेय, अवधेश पांडेय, रजनीकांत सिंह, परवेज अंसारी, इफ्तेखार खां आदि रहे।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता को चयनित छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित : बलिया। सनबीम स्कूल अगरसण्डा के सात छात्र तीन वर्ग समूहों में अपनी मॉडल के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किए गए। स्कूल परिवार ने प्रतियोगी छात्रों को सम्मानित किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व जागरूकता प्रदान करना था। प्रतियोगतिा में विद्यालय के कक्षा 11 की छात्रा अंशु यादव, खुशी गुप्ता व छात्र नीरज गुप्ता को उनके मॉडल डेंगू का हर्बल उपचार तथा कक्षा नौ की छात्रा कौशिकी रश्मि, साक्षी प्रिया ने अपने मॉडल में पुन: प्रयोग में लाए जाने वाले सेनिटरी पैड एवं आठवीं के शुभ्रत पांडेय व विक्रांत पांडेय ने निष्प्रयोज्य कचरे द्वारा उपयोगी वस्तुओं का निर्माण के लिए निर्णायक मंडल चयन किया। विद्यालय के चेयरमैन संजय कुमार पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, निदेशक डा. कुंवर अरूण सिंह व प्रधानाचार्या सीमा ने प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें