फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव (बलिया) । कस्बा स्थित चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मार्ग पर नगर पंचायत पानी टंकी के पास मंगलवार की शाम बसफोर बस्ती में ननिहाल में आया 10 वर्षीय बालक हाईटेंशन करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर कस्बा में आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर पंचायत कार्यालय के चाहरदीवारी से महज तीन फुट ऊपर से एचटी तार गुजरा है। मंगलवार शाम को ननिहाल में आया मऊ निवासी आकाश 10 पुत्र जितेंद्र चाहरदीवारी के पास स्थित ताड़ के पेड़ पर चढ़ने के प्रयास में चाहरदीवारी पर चढ़ा था और वह एचटी करेंट की चपेट में आ आकर गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया। सूचना पर परिजन उसे तत्काल उठा कर टेंपो से सदर अस्पताल लेकर चले गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर चितबड़ागांव पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें