फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बलिया में तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Mon, 23 Jun 2025 11:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह-मनियर मार्ग पर सोमवार को हालपुर चट्टी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व मजिस्ट्रेट जाम समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों से वार्ता करने में जुट गए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी रहा। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार मनियर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बोलोरो ने अनियंत्रित होकर हालपुर निवासी आयुष (6) पुत्र अंजनी साहनी को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस व तहसीलदार नितिन सिंह ने जाम कर रहे ग्रामीणों को समझने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर कई जगह स्पीड ब्रेकर बनाया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही मुआवजे की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें