फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मां कामाख्या मंदिर का ताला तोड़ आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर / गड़वार। थाना क्षेत्र के पिपरसंडा बभनौली स्थित मां कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात को लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर पर सीओ सिटी श्यामकांत दलबल के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। 20 दिन के अंदर दूसरी बार मंदिर में चोरी को लोगों स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के पुजारी राजेश गुप्ता रोज की भाती शनिवार की शाम को मंदिर में पूजन-अर्चन एवं आरती के पश्चात मंदिर का ताला बंद कर कुरेजी गांव स्थित अपने घर चले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के गेट का ताला टूटा देख व मूर्ति के गहने गायब देख शोर मचाया। उन्होंने पुलिस को खबर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मंदिर में लगे सीसी टीवी का फुटेज को खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें