फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1.30 करोड़ से संवेरगा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय कसौंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के तहत चयनित कंपोजिट विद्यालय कसौंडर के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। शासन की ओर से इस विद्यालय के विकास के लिए 1.30 करोड़ की परियोजना को स्वीकृत किया गया है। पहली किस्त में साठ फीससी धनराशि 78.50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। जल्द विद्यालय में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर, ग्रीन बेल्ट के साथ ही पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, रसोईघर आदि की बेहतर व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से फरवरी में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के तहत कंपोजिट विद्यालय कसौंडर और मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना के अंतर्गत तुर्की के विद्यालय का चयन किया गया था। शिक्षा क्षेत्र नगरा को शासन से दोहरी सौगात मिली थी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में चयनित विद्यालय में इंटर तक की शिक्षा प्रदान करने की पहल होगी। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभ्युदय कंपोजिट स्कूल खोले जा रहे हैं। इस योजना के तहत चयनित स्कूल में सुविधाओं की बहाली पर विशेष जोर होगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय कसौंडर का चयन हुआ था। शासन से इसके विकास के लिए परियोजना स्वीकृत कर दी गई है। प्राथमिकता के आधार पर स्कूल का निर्माण मानक के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें