फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेटे की गिरफ्तारी के लिए प्रधान के घर पर छत्तीसगढ़ एसटीएफ की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर में आरोपी की तलाश में सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ एसटीएफ व पुलिस ने एक मकान पर रेड की। सुबह 9 बजे हुई रेड में आरोपी हत्थें नहीं चढ़ा। गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के लिए टीम पहंुची थी।
विज्ञापन

तीन वाहनों से सलेमपुर में हुई रेड में दो में छत्तीसगढ़ की टीम व एक में बलिया पुलिस थी। इसको लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। देखते ही देखते गांव की महिला ग्राम प्रधान के घर को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ की पुलिस ने नगरा थाने से महिला आरक्षी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। नगरा से महिला कांस्टेबल पहुंचने पर टीम ने पूरे घर को खंगाला। परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। करीब दो घंटे तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।
सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक घर में ही था। किसी तरह से भनक लगने पर वह भाग निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस को वहां के किसी मामले में प्रधान के पुत्र की तलाश थी। मामला गांजा तस्करी से संबंधित बताया जा रहा है। आरोपी प्रधान पुत्र के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पुत्र के किसी अपराध में शामिल होने की जानकारी मिलने पर हम सभी हतप्रभ हैं। युवक के परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। कुछ भी पूछने पर चुप्पी साध ले रहे हैं।
विज्ञापन

नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र का कहना है कि छत्तीसगढ़ एसटीएफ व वहां की पुलिस आई थी। उन्होंने फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। यहां से फोर्स उपलब्ध करा दी गई थी। किसी आरोपी की तलाश में वहां की टीम पहुंची थी। प्रकरण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें