फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जहां दुआ में स्वार्थ नहीं, वहां छठी मइया जल्दी सुनती हैं...

विज्ञापन
छठ पर्व पर किन्नर समाज के लोगों की प्रतिक्रिया: माधुरी।
विज्ञापन
बलिया। आमतौर पर लोग अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र के लिए छठ व्रत करते हैं, लेकिन किन्नर समाज की आस्था इससे आगे है। किन्नर समाज के लोग अपने यजमानों और उनके परिवारों के सुखी जीवन की कामना के लिए पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ छठी मइया की आराधना करते हैं। करीब 20 वर्षों से यह परंपरा निभा रहीं किन्नर गुरु माधुरी पांडेय के नेतृत्व में 10 से 15 किन्नर छठ व्रत रखकर यजमानों के कल्याण की कामना करती हैं। नहाय-खाय से व्रत की शुरुआत होती है और संध्या अर्घ्य के दिन सभी एक साथ घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं।
विज्ञापन

हमारा अपना कोई बेटा-बेटी नहीं है। हमारे यजमान ही हमारा परिवार हैं। जिनके घर जाकर हम बधाई गाते हैं और उन्हें दुआएं देते हैं, उन्हीं के बच्चों की लंबी उम्र, कारोबार की तरक्की और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए 20 वर्षों से छठी मइया से अरदास लगा रहे हैं। पूजा की पूरी तैयारी घर पर ही होती है। इसमें पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यजमानों के बीच प्रसाद भी वितरित किया जाता है। उनका कहना है कि जहां दुआ में स्वार्थ नहीं होता, वहां मइया जल्दी सुनती हैं।
-माधुरी पांडेय, किन्नर गुरु

छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। वे भी पूरे विधि-विधान से व्रत रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। छठी मइया से उनकी कामना है कि समाज में उन्हें भी बराबरी और सम्मान मिले। गुरु के निर्देशन में सभी किन्नर संध्या अर्घ्य के दिन एक साथ घाट पर पहुंचकर पूजा करती हैं।-अनुष्का चौबे, किन्नर।
विज्ञापन

-
छठी मइया के दरबार में सभी बराबर हैं। यहां जाति, धर्म और लिंग का कोई भेदभाव नहीं होता। वे भी परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजा करती हैं। उनकी कामना है कि सभी के जीवन में खुशहाली आए और समाज उन्हें भी सम्मान की नजर से देखे।-पायल गोस्वामी, किन्नर।

छठ पर्व पर किन्नर समाज के लोगों की प्रतिक्रिया: माधुरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें