फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया से होगा छपरा-वाराणसी ट्रेनों का संचालन, गाजीपुर सिटी से चलेगी जालना स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वाराणसी छपरा यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिये जाने के कारण पूर्व में निरस्त ट्रेनों को संशोधन किया गया है। वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी से 13 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन

छपरा से 13 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया स्टेशन से चलाई जायेगी। वहीं, जालना से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर को चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी तथा 13 सितम्बर को चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी एवं गाजीपुर सिटी-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी। छपरा से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर को चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी तथा 15 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन से चलाई जायेगी एवं छपरा-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। अशोक कुमार ने छपरा- वाराणसी रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि कई स्टेशनों पर निर्माण कार्य को लेकर कई ट्रेनों को निरस्त व परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। यात्रा करने से पूर्व ट्रेन की समय सारणी की जानकारी कर ही यात्रा शुरू करे। इस समय बलिया से गुजरने वाली सदभावना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेने औड़िहार से वाराणसी न जाकर जौनपुर के रास्ते संचालित हो रही है। आने वाले दिनों में कई बदलाव होने की जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें