फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया चेहल्लुम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के चालीसवें दिन मनाया जाने वाला चेहल्लुम मंगलवार को क्षेत्रभर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

मातम, नौहाखानी और “या हुसैन” की गूंज के बीच विभिन्न गांवों से ताजिया और जुलूस निकाले गए। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने इसमें शामिल होकर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नरही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार चेहल्लुम मुहर्रम की दसवीं तारीख (आशूरा) के चालीस दिन बाद मनाया जाता है। यह दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की उस महान कुर्बानी की याद दिलाता है, जिन्होंने इन्साफ, और इन्सानियत की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। चेहल्लुम के अवसर पर भरौली, अमांव, सरायकोटा, उजियार, सोहांव और नरहीं सहित विभिन्न गांवों में ताजिया और जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे। मातमी जुलूसों में शामिल लोगों ने नौहाखानी करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया और मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली तथा इन्सानियत की सलामती के लिए दुआ मांगी। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें