फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालू लदे ट्रकों की चेकिंग, 21 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले नए पुल पर शुक्रवार को खनन विभाग की छापेमारी में ट्रक चालकों में खलबली मच गई। सघन चेकिंग अभियान के दौरान आईएसटीपी शुल्क से राजस्व चोरी करने के लिए नंबर प्लेट ढक कर चलने वाले ट्रकों का चालान काटा। चेकिंग के दौरान ट्रकों की आवाजाही कम हो गई। नंबर प्लेट ढके 21 बालू लदे ट्रकों के खिलाफ खनन विभाग ने चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया की इन ट्रकों पर करीब 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। भविष्य में फिर पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। भरौली के रास्ता बिहार के कोईलवर से लाल बालू यूपी में रोजाना हजारों ट्रक आते हैं। यूपी में बालू लदी ट्रकों को आईएसटीपी शुल्क का 25 सौ से तीन हजार रुपये जमा करने पड़ते हैं। पूर्व में बिना शुल्क जमा किए अधिकतर ट्रक आते जाते थे। बार्डर पर निगरानी के लिए लगे एआई सीसी कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट को कपड़ा या कालिख से पोत कर यूपी में आते है। खनन अधिकारी के प्रयास से तीन शिफ्ट में चेकिंग के कारण दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक 22 करोड़ से अधिक की राजस्व वसूली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें