फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फुटबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर विजेता व बलिया उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित 75वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग 2026 का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें जौनपुर की टीम विजेता व बलिया की टीम उपविजेता बनी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच जौनपुर व बलिया टीम के बीच खेला गया। जिसमें जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना था। समापन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये पुलिस कर्मियों में टीम वर्क और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पुलिस का काम चुनौतीपूर्ण है, और ऐसे आयोजन मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने पेशेवर खेल भावना का परिचय दिया। आयोजक टीम ने सभी पुलिस टीमों, रेफरी और आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल, एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर मो उस्मान, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन अक्षय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें