फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव पर गूंजा वंदे मातरम, शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत कुंवर सिंह चौराहा स्थित कुंवर सिंह के प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले में विविध कार्यक्रम हुए। शहीद स्थलों, स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास लोगों ने वंदेमातरम और देशभक्ति गीत गाकर अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सीडीओ ने भी वंदेमातरम का गायन किया। कुंवर सिंह चौराहे पर डीएम के साथ एनसीसी कैडेट्स, राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र, नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल और स्कूल-कोचिंग जाने वाली छात्राओं ने भी बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चौरीचौरा के शहीदों की शहादत को साझा किया। उन्होंने आजादी की लड़ाई से लेकर देश की रक्षा में अब तक शहीद होने वाले वीर सपूतों को भी याद किया। परिसर में सामूहिक रूप से सभी ने वंदेमातरम का गायन किया। इससे पहले डीएम, एसपी और सीडीओ बृहस्पतिवार की सुबह ही चौक स्थित शहीद पार्क पहुंच गए। वहां वंदेमातरम का गायन किया गया और अमर शहीदों को याद किया गया। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में चौरीचौरा शताब्दी समारोह का आरंभ शहीद रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वंदेमातरम के जयघोष से हुआ। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा और टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप श्रीवास्तव ने शहीद रामदहीन ओझा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनपद के मालवीय मुरली बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें