ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के बैनर तले जिले के चौकीदारों की भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। चौकीदारों ने प्रदेश सरकार बिहार की तर्ज पर अपने यहां भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की। कहाकि हमें हमारा हक चाहिए।
जिलाध्यक्ष शारदानंद पासवान ने कहा कि जिले के चौकीदार विगत दो सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे है।
लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री के गृह सचिव प्रदीप भटनागर से वार्ता होने के बाद भी उनकी मांगों को नहीं माना गया। कहा कि हम अपना अधिकार लिए बिना शांत बैठने वाले नहीं है। इस मौके पर विशुनदयाल पासवान, हरिकिशुन वर्मा, अशोक यादव, विजय शंकर, रामप्रवेश, वकील राम, हेमराज यादव, विश्राम पांडेय, कमलेश यादव, संजय पासवान, अवधबिहारी, मानिकचंद्र, गौरीशंकर यादव, योगेश्वर पासवान, प्रभुनाथ पासवान, चंद्रमा राय, जवाहर आदि उपस्थित रहे।