फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकाल छात्रों ने शहीदों को किया याद

Mon, 26 Sep 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
उड़ी के शहीदों की याद में मार्च निकालते फीनिक्स स्कूल अगरसंडा के छात्र।
विज्ञापन
फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सोमवार को उड़ी में शहीद जवानों की  याद में कैंडिल मार्च निकाला। मार्च स्कूल से निकलकर अगरसंडा, भगवानपुर, मिड्ढा,  निधरिया, पौहाड़ीपुर, जेपीनगर गांव का भ्रमण कर पुन: विद्यालय पर पहुंची।
विज्ञापन



इस दौरान बच्चे हाथ में तिरंगा तथा तख्तियां के साथ ही कैंडिल लेकर चल रहे  थे। छात्रों ने भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहे। नवाज शरीफ मुर्दाबाद  आदि के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार यादव ने कहा कि  तू शहीद हुआ तो ना जाने कैसे तेरी मां सोई होगी। एक बात तो तय है कि तुझे  लगने वाली गोली भी सौ बार रोई होगी।

अंत में दो मिनट का मौन रख शहीदों की  आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर सुधीर चौरसिया, आफताब हुसैन, आभा पांडेय, संजय पाल, रितेश चौरसिया, विभा पांडेय, सुनीता  पर्वत, प्रिया त्रिपाठी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें