फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के समय में करें बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए शिवनारायण सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति, नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की कार्रवाई शीघ्रता से करने, जिन अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई गतिमान है और जांच आख्या प्राप्त हो गई उनके प्रकरणों का निस्तारण करने और शेष मामलों में जांच आख्या तत्काल देने के लिए संबंधित जांच अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की। साथ ही पिछले वर्ष के ड्रेस की अवशेष धनराशि शीघ्र भेजने, भीषण ठंड को देखते हुए विद्यालय का समय बदलने आदि की मांग की। बीएसए ने मांगों पर शीघ्रता से कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अजीत पांडेय, विद्यासागर दुबे, राजेश पांडेय, ज्ञानेंद्र गुप्त, अशोक यादव, सुनील कुमार, तुषारकांत राय, चंदन सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र प्रताप, अनिल पांडेय, जुबेर अहमद, तेजबहादुर पांडेय, अजय सिंह, राधेश्याम सिंह, तेजप्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें