फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाने के लिए मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर कराई थी फायरिंग : सनातन पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने संविधान का बचाव किया था।
विज्ञापन

सांसद सोमवार को अपने पांडेपुर आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि यह भारतीय संविधान को बनाए रखने और संभावित गृह युद्ध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण था। कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन दशकों से अधिक समय से इस घटना का राजनीतिकरण करके जनता को गुमराह कर रही है। सांसद ने कहा, अगर मुलायम सिंह यादव ने भारत के संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था, तो यह बिल्कुल सही कार्रवाई थी। उस अवधि के दौरान, विवादित स्थल संरक्षित था और उस पर अदालत का स्थगन आदेश था।
सांसद ने भारतीय सेना की तैनाती के बावजूद कारसेवकों के वहां तक पहुंचने पर सवाल उठाते हुए, स्थल तक पहुंच को रोकने में केंद्र सरकार और स्थानीय अधिकारियों दोनों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया मांग के बाद आई है, जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से 1990 की घटना से प्रभावित कारसेवकों से माफी मांगने को कहा था। सांसद ने चंदा चोरी में मुख्यमंत्री को सारे देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें