नगर के टीडी कालेज से यूपी टीईटी की परीक्षा देने के बाद अपने गंतव्य को जाते अभ्यार्थी।संवाद
बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) जिले के 15 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दो पालियों में हुई। केंद्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और विज्ञान के कठिन प्रश्नों ने उलझाया, हिंदी-संस्कृत के सवाल आसान रहे।
दोनों पालियों में 12196 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। तीन दिन तक होने वाली टीईटी के पहले दिन शुचिता बरकरार रही। इसको लेकर केंद्रों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञान व गणित का पेपर थोड़ा कठिन था लेकिन हिंदी और संस्कृत के पेपर आसान था।
अधिकतर परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान से मध्यम स्तर के थे। परीक्षा को लेकर तनाव देखने को नहीं मिला। परीक्षार्थियों को डिजिटल सत्यापन के साथ केंद्र के प्रवेश द्वार पर वीडियोग्राफी कर जांच की गई।
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों का आंकड़ा जिला स्तर पर नहीं है।