फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: जिस पर है नगर को अतिक्रमण मुक्त रखने जिम्मेदारी, वही बैठ गए धरने पर, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 14 Sep 2020 08:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
धरने पर बैठे चेयरमैन व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस पर नगर को अतिक्रमण मुक्त रखने और स्वस्छ व सुंदर रखने की जिम्मेदारी हो, यदि वही अतिक्रमण की शिकायत लेकर धरना पर बैठ जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नगर किस हाल में होगा। ये हकीकत है नगर पंचायत चितबड़ा गांव का, जहां के चेयरमैन सोमवार को ऐतिहासिक धरोहर तेलिया पोखरा पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में धरना पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने सभासदों से हस्ताक्षर कराकर जिलाधिकारी व एडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र में ऐतिहासिक तेलिया पोखरा पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहा गया था। डीएम ने मामला एसडीएम सदर को सौंपा तो उन्होंने तहसीलदार गुलाब चन्द्रा के नेतृत्व में कमेटी गठित कर पैमाइश करने करने का निर्देश दिया।

इसके तहत कानूनगो रंजीत सिंह सोमवार को दोपहर में पैमाइश करने पहुंचे। उन्होंने लेखपाल द्वारा की गई नापी की रिपोर्ट मंगलवार को तैयार कर देने को कहा। लेकिन चैयरमैन ने यह कहते हुए धरने पर बैठ गए की पोखरा पर चारों तरफ से अतिक्रमण की पैमाइश में यह साबित हो गया है कि चारों तरफ अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन


अब जब तक पोखरा को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। चेयरमैन के धरना पर बैठने की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई है। 
विज्ञापन


एसडीएम के इस आश्वासन पर तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ कि पैमाइस की रिपोर्ट आते ही अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें