फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में घुसी बोलेरो, महिला की मौत, बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा ढाले के समीप रविवार की देरशाम बलिया के तरफ से आ रही बोलेरो असंतुलित होकर एनएच के किनारे बिकाऊ गोंड की झोपड़ी में जा घुसी। इस हादसे में श्रीनगर सुघर छपरा निवासी तेतरी देवी 55 पत्नी बिकाऊ गोंड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक 10 वर्षीय बालिका घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैरिया थाना के प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बोलेरो का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें