फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Tue, 16 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी राधिका मिश्रा को पुष्प देकर सम्मानित करते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी व शिक्षण संस्थाओं पर झंडारोहण के साथ ही विविध प्रकार के आयोजन किए गए। इस पर्व को लेकर बच्चों में खास उत्सुकता दिखाई दी। नवागत जिलाधिकारी गोविंदराजू एनएस ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया और सेनानियों व उनके घरवालों को माला पहनाकर शॉल भेंट की। इस अवसर पर सीआरओ बी.राम, एडीएम बच्चालाल, स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी रामविचार पांडेय, राधिका मिश्रा, शिवकुमार कौशिकेय, सिकंदर खां आदि  ने अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन


 
इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल, दूध, बिस्किट आदि वितरित कराया। इस दौरान उन्होंने रोगियों, तीमारदारों से चिकित्सा सुविधाओं व इलाज की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. पीके सिंह व सीएमएस से आर्सेनिक व संक्रामक बीमारियों व अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। नगर के चंद्रशेखर कालोनी स्थित पार्क में  लोगों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस  मौके पर घनश्याम राय, सुग्रीव सिंह, एसएन सिंह, अनिल प्रकाश, लल्लन सिंह,  पीसी यादव, गामा चौधरी आदि रहे।  जिलाधिकारी ने शहर के बापू भवन में नगरपालिका द्वारा आयोजित सेनानी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य  अतिथि भाग लिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माला पहनाकर व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बलिया के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की।

इस अवसर पर संकल्प संस्था के रंगकर्मियों ने आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। नवचंद तिवारी, श्रीराम सरगम सहित अन्य कवियों ने कविता व गीत प्रस्तुत किये। समारोह में सीआरओ बी.राम, एडीएम बच्चालाल, सेनानी रामविचार पांडेय, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। ईओ संतोष मिश्रा ने सबका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें