फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवइयां खाई-खिलाईं, एक दूजे के गले मिल ईद मनाई

Mon, 26 Jun 2017 11:20 PM IST
ballia
विज्ञापन
बहेरी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम बंधु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बलिया। नए कपड़े, इत्र की खुशबू और हर ओर हंसते-खिलखिलाते चेहरे ... ईद के मौके पर हर ओर यही नजारा था।  हजारों लोगों ने एक साथ अल्लाह की बारगाह में ईद की नमाज अदा की और अपनों के लिए खुशियों और बरकत की दुआएं मांगी। अकीदत के साथ नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद की बधाइयां दी।
विज्ञापन


कई दिनों से इस मुबारक दिन का इंतजार कर रहे बच्चों और युवाओं के चेहरे की चमक तो देखते ही बन रही थी। सुबह उठकर नमाज पढ़ने और बड़ों से ईदी पाने की बेताबी साफ दिख रही थी। इसके बाद तो जुबान पर मीठी सेवइयों और अनेक व्यंजनों का स्वाद घुलता गया। ग्रामीण इलाकों में भी अकीदत के साथ ईद मनाई गई।


ईद उल फितर के पर्व पर नगर में धूम रही। सोमवार को मुस्लिम बंधु ईद की नमाज की तैयारी में जुट गए। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों के आसपास मेले सा माहौल था। जिले के सभी प्रमुख मस्जिदों पर काफी भीड़ रही। इस पर्व की मुबारकबाद देने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम तथा पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह सुबह नियत समय से पूर्व जामा मस्जिद पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका की ओर से चूने का छिड़काव किया गया था। जबकि पीने के लिए पानी आदि की व्यवस्था की गई थी। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी हाजी अफसर आलम को डीएम एवं एसपी ने ईद की बधाई दी। जबकि मस्जिद के सेक्रेटरी आलम ने डीएम और एसपी को बुके भेंट किया। नगर से सटे बहेरी स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह पौने नौ बजे ईद की नमाज अदा की।


इस दौरान कौम की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। बहेरी स्थित ईदगाह पर भी हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा होकर कौम की सलामती के नमाज अता कर दुआख्वानी की। इस मौके पर नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता सहित सामाजिक लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद पर्व की मुबारकबाद दी।गुदरी बाजार की बड़ी मस्जिद, राजपूत नेऊरी, काजीपुरी, उमरगंज, परमंदापुर, मिड्ढा, निधरिया, आमडारी सहित विभिन्न गांवों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।  


 मस्जिदों पर ईद के पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के वक्त ईदगाह के आसपास बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। जबकि विशुनीपुर चौराहे पर नमाज की भीड़ को देखते हुए शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय, चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय पुलिस फोर्स  के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें