फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमचन्द्र विक्रमादित्य का मनाया गया जन्म शताब्दी समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला रौनियार वैश्य समिति बलिया के तत्वावधान में हेमचन्द्र विक्रमादित्य का जन्म शताब्दी समारोह एक प्रतिष्ठान के हाल में बुधवार की शाम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रौनियार समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता (समाजसेवी) ने स्वजातीय बंधुओं से कहा कि रौनियार समाज को अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा, तभी समाज का विकास संभव है। इसके अलावा हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा। श्याम बाबू रौनियार ने कहा कि कार्यक्रम में सैकड़ो स्वजाति लोगों ने उल्लास पूर्वक सहभागिता किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचारों को साझा किया। यह काबिले तारीफ है। इस मौके पर बैजनाथ गुप्ता, रौनियार भूटान वाले, राम अवतार रौनियार, भोलानाथ रौनियार, राधेश्याम रौनियार, भिखारी रौनियार, आनन्द रौनियार, तुलसी रौनियार, रितेश रौनियार,अजय रौनियार, धनंजय रौनियार, विशाल रौनियार, संतोष रौनियार,अशोक,अमरनाथ रौनियार, टोनी, बंटी रौनियार, गोलू रौनियार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विजय कुमार रौनियार तथा संचालन जयप्रकाश रौनियार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें