फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : सीबीएसई की परीक्षा शुरू, दो फीसदी छात्र अनुपस्थित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 15 Feb 2025 11:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सीबीएसई परीक्षा की शुरूआत के साथ ही दो फीसदी छात्रों की अनुपस्थिति सामने आई है। जानकारी के अनुसार परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शनिवार से आंरभ हो गई। पहले दिन सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा में करीब 9600 विद्याथी पंजीकृत थे। सीबीएसई स्कूल मैनेजर एशोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से करीब दो फीसदी छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जबकि शेष 98 प्रतिशत छात्रों ने ऑनलाइन निगरानी में परीक्षा दी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का कहना है कि अंग्रेजी का पेपर कठिन नहीं था। कई छात्रों ने कहा है कि उन्हें इस परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के अंग्रेजी पेपर में शामिल हुए छात्र सुनील कुमार ने बताया कि पेपर आसान था। पेपर में पूछे गए प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे, लेकिन पूरा उत्तर लिखने के लिए और अधिक समय मिलना चाहिए था।छात्रा अनुष्का पांडेय ने बताया कि मैंने अच्छी तैयारी की थी, इसलिए ज्यादा तनाव में नहीं था। मुझे उम्मीद है कि परीक्षा अच्छी जाएगी। 
विज्ञापन


तीन खंड में था इंग्लिश का पेपर
अंग्रेजी(लैंग्वेज एंड लिटरेचर) का पेपर 80 नंबर का था, जिसमें तीन खंड शामिल थे। पहला खंड रीडिंग का 20 नंबर का था। जबकि दूसरा खंड लेखन और व्याकरण का 20 और तीसरा खंड अंग्रेजी साहित्य का 40 नंबर का था।

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
पहले दिन, कक्षा 10 के छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। इसके लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, जहां छात्रों की पूरी जांच की गई। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें