फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर आज से होगी सीबीएसई परीक्षा

Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
ballia
विज्ञापन
नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर माल्देपुर में परीक्षार्थियों के बैठने की नाम स्लिप चस्पा करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सीबीएसई की परीक्षा सोवमार से आठ केंद्रों पर शुरू होंगी। 13 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा में जनपद के कुल 8692 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। रविवार को विभिन्न केेंद्रों पर परीक्षा से संबंधित तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। परीक्षा में10वीं के लिए 5750 और 12वीं के लिए 2942 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद अब सीबीएसई बोर्ड की 10वीं  और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जनपद में देवस्थली विद्यापीठ संवरा, नागाजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड, ज्ञान पीठिका नवानगर, सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया, केंद्रीय विद्यालय बलिया, मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती व एमएमडी पब्लिक स्कूल बेल्थरारोड आठ केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालयों ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर कर ली गई हैं। रविवार को केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

देवस्थली विद्यापीठ के प्रधानाचार्य एवं सिटी कोऑर्डिनेटर बलिया पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि 35 विद्यालयों के 10 वीं के 5750 एवं 12वीं के 2942 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा कुल तीन केंद्रों देवस्थली विद्यापीठ संवरा, नागाजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर व केंद्रीय विद्यालय बलिया पर होगी। कहा कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस किए गए हैं। इसके अलावा चार सचल दल का भी गठन किया गया है। बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी और इसके अलावा संबंधित तहसीलों के एसडीएम भी परीक्षा के दौरान चक्रमण करते रहेंगे। बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी और इसका अनुपालन नहीं करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।  केंद्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें