फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पशुपालक का बाढ़ के पानी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी धनजी यादव उर्फ भोदा 70 का शव सुरेमनपुर पुराने रेलवे स्टेशन के निकट बालक बाबा सेतु के नीचे सरयू नदी के बाढ़ के पानी में शनिवार को उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर रेवती और बैरिया पुलिस दोनों पहुंच गई थी। शव को बैरिया पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


धनजी यादव उर्फ भोदा शुक्रवार की सुबह अपने भैंसों को लेकर सुरेमनपुर दियारांचल के खेतों में चराने के लिए निकले थे। शुक्रवार की रात वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि दियारे में ही मवेशियों के साथ किसी डेरे पर रुक गए होंगे लेकिन शनिवार की सुबह जब बालक बाबा पुल के नीचे शव उतराया मिला तो परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, बैरिया और रेवती थाने की पुलिस भी पहुंच गई। भोदा का घर रेवती थाना क्षेत्र में है। उनका शव बैरिया थाना क्षेत्र के बालक बाबा पुल के नीचे बाढ़ के पानी में उतराया मिला।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हमलोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी। अब कैसे और किन परिस्थितियों में इनका शव सरयू नदी के बाढ़ के पानी में उतराया मिला यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सुरेमनपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें