फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लापता युवक की मां समेत तीन पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव से डेढ़ माह पूर्व पति के लापता होने के मामले में पत्नी ने शिकायत की थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खेवसर गांव की रीना देवी पत्नी रविकांत सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि 20 जून 2021 को उन्होंने मंदिर में रविकांत सिंह के साथ शादी की थी। इसके बाद से ही पति के घरवाले व रिश्तेदार उनसे नाराज चल रहे थे। इसके बावजूद वे दोनों पति-पत्नी की तरह जीवन यापन कर रहे थे। इसी बीच बीते 17 जून को मेरे पति रविकांत बांसडीह बाजार करने गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला।
आशंका है कि मेरे पति की हत्या की नीयत से ससुरालवाले व रिश्तेदारों ने अपहरण कर लिया है। उनकी जान खतरे में है। महिला के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय की ओर से प्रकरण में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में लापता युवक की मां व मामा समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें