फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कटहल नाला पर नए पुल की ढलाई पूरी, अगले माह तैयार हो जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर माल्देपुर से कदम चौराहे तक फोरलेन में बाधक बने कटहलनाला पर बन रहे नए पुल की ढलाई कार्य पूरा हो गया है। अगले माह तक पुल पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है। एनएचआई की तरफ से पुल के एप्रोच मार्ग का भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मिट्टी के बाद गिट्टी आदि डालने का कार्य जारी है। पुल के निर्माण से फोरलेन चालू होने से जाम से मुक्ति मिलेगी। मार्ग पर डिवाइडर का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

मार्ग चौड़ीकरण फाइनल न होने पर टूटी सड़क छूटी हुई है, जिससे हादसे का भय बना रहता है। नदी के पिलर पर पांच गटर रखा गया है। इसमें एक गटर का वजन करीब 80 टन केे आसपास है। गटर पिलर पर रखने के बाद बीच के गैप की सेटरिंग कर ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस पुल को मई माह में ही तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बरसात में दिक्कत के कारण कार्य ठप हो गया।
शासन ने पुल व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए 4.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। बरसात के दिनों में पुल के निर्माण के समय पुराने पुल का एप्रोच खिसक गया था और नाले में पानी आ जाने से कार्य को रोक दिया गया था, जिसके कारण विलंब हो गया है। चौड़ीकरण के बाद माल्देपुर से कदम चौराहे तक डिवाइडर का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसडी पाठक ने बताया कि पुल व एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून में फोरलेन के लिए पुल व एप्रोच मार्ग पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें