कस्बा के बीज गोदाम स्थित एक सराफा की दूकान में शनिवार की रात चोरों ने
नकब लगाकर तिजोरी से लाखों रुपये के जेवर सहित नगदी पर पर हाथ साफ कर दिया।
सर्राफ को चोरी की जानकारी रविवार की सुबह हुई जब वो दूकान खोलने पहुंचा।
पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की तहरीर दी।
कस्बा के
चांदनी चौक निवासी राकेश कुमार सोनी की बीज गोदाम के पास एक किराए के मकान
में सराफा की दूकान है। दूकानदार शनिवार को दूकान बंद कर घर चला गया।
इसी
बीच रात के किसी पहर चोरों ने दूकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुसे और
तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे 60 ग्राम सोने और तीन किग्रा चांदी के
आभूषण और 31 हजार नगद ले उड़े। दूकानदार जब रविवार को दूकान पहुंचा तो उसने
तिजोरी टूटी मिली और उसमें जेवर भी नहीं थे।
यह देख वह शोर मचाने लगा।
शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सर्राफ ने अज्ञात चोरों के
विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिकंदरपुर सुरेश
चंद्र रावत, थानाध्यक्ष मोती लाल पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके
अलावा डाग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।