फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में नैतिकता भरें : डा. उर्मिला

Sat, 16 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के जयंती पर मनाए जा रहे स्वामी विवेकानंद सप्ताह के तहत नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा के प्रांगण में मातृ सम्मेलन शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें जागृत मातृ शक्ति, राष्ट्र शक्ति, समाज निष्ठा एवं सुसंस्कृति पर विचार-विमर्श किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मथुरा महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला सिंह ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ नैतिकता का भी संस्कार भरें।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा केवल धन कमाने के लिए नहीं, बल्कि संस्कार भरने के लिए भी होता है। माताओं के  संस्कार के बदलौत ही स्वामी विवेकानंद, शिवाजी, डॉ. अब्दुल कलाम आदि महापुरुष लोगों ने ऊंचाई को छूने का काम किया है। साथ ही अपने माताओं का नाम भी रोशन किया है। प्रधानाचार्य रामजी सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही विज्ञान और तकनीकि के क्षेत्र में अग्रसर करने की प्राथमिकता है। डॉ. बृजराज सिंह, किरन सिंह, रिंकू सिंह, गुड़िया, मीरा पांडेय, सीता देवी, रंजना सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बसंती देवी और संचालन मार्कंडेय वर्मा ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें