फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा छोटकी सेरिया में चोरों ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चुरा लिए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी लेते गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छोटकी सेरिया निवासी सत्येन्द्र कुमार सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। गांव का मकान बंद पड़ा था। 18 अप्रैल की रात चोरों ने घर के मेन गेट और अंदर के सभी कमरों का ताला तोड़कर चोरी की। अलमारी व बक्सों में रखी नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, बाली और चांदी की पायल चुरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार को तब हुई, जब सत्येन्द्र कुमार सिंह की मां घर पहुंची। घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फोन पर अपने पुत्र को दी। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ ले गए हैं। पीड़ित सत्येन्द्र कुमार सिंह ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें