फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह अस्पतालों, पैथाेलॉजी सेंटर के संचालकों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाने के बाद नोडल अधिकारी ने रविवार को सीएचसी अधीक्षकों को पत्र भेजकर छह अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इन अस्पतालों और जांच केंद्रों को कुछ दिन पहले सील किया गया था। इसके बाद फिर से इनका संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में अवैध अस्पतालों और जांच केंद्रों पर कार्रवाई हमेशा विवादों में रही है। इलाज के दौरान मौत और हंगामा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय होता है। जांच के बाद अस्पताल सील किया जाता है लेकिन मामला ठंडा पड़ते ही मनमाने ढंग से ताला खोल लिया जाता है।
अमर उजाला ने अभियान के तहत इस मामले को 12 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पिछले दिनों सील किए गए अस्पतालों की पड़ताल की गई थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने भी ऐसे अस्पतालों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुरुआती चरण में ऐसे छह अस्पतालों व पैथाेलाॅजी सेंटर को चिह्नित किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव राधारानी अस्पताल दुद्धी, नागवंती अस्पताल दुद्धी, घोरावल विश्वास अस्पताल, सांई पैथाेलाॅजी रेणुकूट, घोरावल स्थित रुद्र पैथोलाॅजी, न्यू माॅर्डन पैथाेलाॅजी दुद्धी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीएचसी अधीक्षकों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें