फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्षों के 20 के विरुद्ध केस दर्ज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय गांव निवासी दो पट्टीदारों में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को जमकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

हल्दी के बगईचा टोला निवासी मोतीचंद धोबी व भिखारी धोबी के परिवारों में पिछले तीन वर्षों से रंजिश चल रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व लड़की छेड़खानी का मामला सामने आया था, लेकिन आपस में सुलझा लिया गया। उसी मामले को लेकर तीन दिन पहले भी विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को शांति भंग की आशंका में न्यायालय भेजा था। जमानत पर छूटकर आने के बाद मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट पत्थर व लाठी डंडे चलने लगे। इस मामले में एक पक्ष के पीड़ित आकाश की तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इन 16 आरोपियों में एक बाम्बे रहता है तो एक विकलांग है, पांच आरोपी नाबालिग है। जिसमें पांच में पढ़ने वाला बालक भी आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अजिंद्र राम पुत्र भिखारी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेश चन्द द्विवेदी ने बताया कि आरोपी महेश व गणेश को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें