फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : युवती की मौत का मामला; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मंगेतर सहित दो को भेजा गया जेल

Sun, 30 Mar 2025 05:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सरया गुलाब राय गांव में युवती की मौत मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मंगेतर सहित दो को जेल भेजा। जानकारी के अनुसार मंगेतर से उसका प्रेम प्रपंच था और वो सेना में जवान है पुलिस उसे गिरफ्तार करने हेड क्वार्टर पहुंची और पकड़कर जेल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरा थाना के सरया गुलाब राय गांव की पूजा चौहान मौत मामले में पुलिस ने मंगेतर और प्रेमी से कांफ्रेंसिंग पर बात कराने वाले युवक लालू को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया दिया है। साथ ही कथित प्रेमी सेना के जवान को हिरासत में लेने के लिए पुलिस उसके हेड क्वार्टर धर्मशाला पहुंच संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन


सेना की कार्रवाई के बाद हिरासत में लेने की संभावना जताई जा रही है। पूजा चौहान ने घटना के पूर्व तीनों को फोन कर आत्महत्या की धमकी दी थी, इसके बावजूद किसी ने पुलिस या परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। यहां तक कि प्रेमी से कांफ्रेंसिंग से बात कराने वाले लालू को भी ये बात पता थी।

पुलिस के अनुसार पूजा ने गांव निवासी कतिथ प्रेमी और मऊ के सेमरी गांव निवासी मंगेतर रामदुलार द्वारा अपना मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से आहत होकर आत्महत्या की थी। जांच के दौरान इसके इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लेने के बाद दोनों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस खुलासे के बाद खुद की किरकिरी होता देख आनन-फानन में मंगेतर व लालू को गिरफ्तार कर शनिवार की शाम को चालान कर दिया। कोर्ट ने हाईप्रोफाइल मामला देख दोनों को जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और भौतिक साक्ष्य के आधार पर घटना को आत्महत्या बताया गया है।

पोस्टमार्टम में वीडियोग्राफी की गई और इसे डॉक्टरों के एक पैनल ने किया। इसमें आत्महत्या कारण सामने आया और शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई। प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए टीम तीन दिन पूर्व ही रवाना हो गई थी, जल्द ही उसे लेकर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें