बैरिया। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के 10 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मठ योगेंद्र गिरि निवासिनी भागमनी देवी की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने बलवा, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि रविवार की देर शाम भागमनी देवी किसी काम के लिए मठ योगेंद्र गिरि से सोनबरसा निवासी देवनाथ उपाध्याय के घर गई थी। तभी सोनबरसा निवासी कुछ लोगों ने मारपीट की। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।