फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर के एक ग्राहक सेवा केंद्र के दस खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये निकालने के मामले में संचालक और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित खाताधारकों की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सहतवार निवासी बृज बिहारी सिंह के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया तथा मिथिलेश कुमार यादव के नाम से यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने के लिए आईडी आवंटित है। रेवती बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र का कार्यालय खोलकर मिथिलेश यादव निवासी नूरपुर रेखहां तथा जितेंद्र यादव निवासी झरकटहां ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रहे थे। खाताधारकों का आरोप है कि संचालक ने स्टेट बैंक आफ इंडिया तथा यूनियन बैंक के उनके खाते से रुपये निकाल लिए। बीते छह माह के अंदर छपरा सारिव की शोभा देवी के खाते से 2 लाख 847, छपरा सारिव निवासी श्रवण यादव के खाते से एक लाख 96 हजार, दलछपरा निवासी उषा देवी के खाते से एक लाख बाइस हजार, दतहां निवासी राधिका देवी के खाते से 99 हजार, पांडेय के छपरा निवासी रिंकू देवी के खाते से 75 हजार, कुमार का टोला दतहां निवासी विंदु देवी के खाते से 65 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसी प्रकार नूरपुर रेखहां निवासी दुलिया देवी के खाते से 40 हजार, लमुही निवासी गोलिया देवी के खाते से 27440, खरिका निवासी मुन्नी देवी के खाते से 26 हजार, भोजछपरा निवासी रामरती के खाते से 4521 उनकी गैरजानकारी के निकाल लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में 17 लाख से अधिक की रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें