इसके पहले 30 अगस्त को रात करीब 9.30 बजे जिला पंचायत के प्रवेश द्वार पर कोतवाल प्रवीण सिंह छात्रनेता व सपा के लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव धनंजय सिंह विशेन से दुर्व्यवहार किया था। इसके विरोध में कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा लगातार आंदोलन भी चलाया जा रहा है।
अधिकार सेना के संयोजक व पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वीडियो जारी कर विधायक पुत्र के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बलिया शहर कोतवाल प्रवीण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों से भी सयंम बरतने और कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है।
एसपी बलिया तथा अन्य को भेजी शिकायत तथा ट्वीट में अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार सपा विधायक ने इंस्पेक्टर पर उनके पुत्र को समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं होने तथा ऐसी स्थिति में उन्हें देख लेने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने विषयक आरोप लगाये हैं, वे अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं।
नगर पंचायत नगरा के पंचफेडवा स्थित पोखरे में छठ पूजा के लिए पानी भरने को लेकर भाजपा नेता व ईओ राजेंद्र कुमार के बीच शनिवार को तीखी नोकझोंक हो गई। इसका ऑडियो वायरल है। भाजपा नेता ने कहा कि पोखरे में पानी नहीं है। इस पर झल्लाते हुए ईओ ने कहा कि पोखरे में पानी पर्याप्त है। महिलाओं को डूबोना चाहते हैं क्या। इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। ईओ का कहना था कि नगरा एसओ के साथ मैंने पोखरे का निरीक्षण किया है उसमें पर्याप्त पानी है। जबकि भाजपा नेता पोखरे में पानी न होने की बात कह कर पानी भरवाने के लिए कह रहे थे।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे पशु तस्करी और शराब के अवैध कारोबार को लेकर सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा के पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने कार्रवाई करते हुए सिकंदरपुर क्षेत्र के प्रभारी चौकी इंचार्ज मालदह व कठौड़ा अखिलेश नारायण सिंह और हल्का सिपाही वकील सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
दोनों के लाइन हाजिर होने के बाद कुछ अन्य पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर, सांसद के पत्र और भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू के शिकायती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सीओ सिकंदरपुर को दी गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि चौकी प्रभारी व एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।