फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सनातन पांडेय सहित 270 समर्थकों पर मुकदमा, यातायात बाधित करने का है मामला; निकाल रहे थे विजय जुलूस

Sat, 08 Jun 2024 11:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: सनातन पांडेय व उनके समर्थकों द्वारा यातायात बाधित किया गया। जिससे मौके पर अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया था। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा आदर्श आचार संहिता व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
सनातन पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित सांसद सनातन पाण्डेय व उनके समर्थकों द्वारा प्रमाण पत्र को लेकर सड़क जाम कर यातायात बाधित करने का आरोप लगा है। कोतवाल संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय सहित 10 नामजद व 150 अज्ञात समर्थकों पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाल ने दी तहरीर में भी कहा कि सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय व उनके समर्थकों अमित दुबे निवासी, धनजी यादव निवासी शिवपुर दीयर, मनीष ओझा, आशुतोष ओझा, वेदप्रकाश तिवारी, देवेश तिवारी, अंकित वर्मा निवासी तिखमपुर, रामभूषण मिश्रा, विशाल पाण्डेय, बब्लू चौबे प्रधान बसरिकापुर आदि 100-150 व्यक्ति नाम पता अज्ञात में प्रमाण पत्र लेकर रोष व्याप्त था।

इसको लेकर समर्थकों द्वारा सड़क पर बैठकर रोड जाम किया गया। जिस कारण एनसीसी तिराहे से बांसडीह रोड की तरफ आने जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाये। सनातन पाण्डेय व उनके समर्थकों द्वारा यातायात बाधित किया गया। जिससे मौके पर अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया था। 
विज्ञापन


उपरोक्त व्यक्तियो द्वारा आदर्श आचार संहिता व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन किया गया। वहीं दूसरी तरफ मंडी चौकी प्रभारी हितेश सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सपा समर्थक सत्येन्द्र पांडेय, हरेन्द्र पांडेय निवासी तिखमपुर, अमित दुबे, धनजी यादव सहित 120 अज्ञात पर रास्ता जाम कर आतिशबाजी व नारेबाजी करने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

विजय जुलूस निकाल मुख्तार अंसारी की नारेबाजी, 28 पर केस

मतगणना के दिन सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के विजय होने के बाद मनाही के बावजूद सड़कों पर समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवाओं ने मुख्तार अंसारी जिदांबाद के नारेबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन इसे संज्ञान लेकर जुलूस में शामिल सभी पर मुकदमा दर्ज किया है। 

सिविल लाइन चौकी प्रभारी माखन सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डीएम के मनाही के बावजूद विजय जुलूस निकालने व चार से ज्यादा लोग एक साथ उपस्थित होने पर सपा नेता जमाल आलम निवासी गुदरी बाजार, समिर, आमिर निवासी बहेरी के साथ 20-25 अज्ञात पर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें