फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता संग मारपीट में 17 नामजद सहित आठ अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भाजपा नेता पंकज गुप्त और उनके परिजनों के साथ गत 30 जुलाई को हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में संगीन धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पंकज की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धमकी और मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के शनिवार को घटनास्थल के निरीक्षण के बाद मारपीट के दर्ज मुकदमे को आगे बढ़ाते हुए 17 नामजद सहित 25 के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता पंकज गुप्त 30 जुलाई को शाम अपने घर पर थे कि इस बीच कुछ अराजक तत्व घर पर धावा बोल पंकज को मारने पीटने लगे। इस दौरान पंकज को बचाने आए उसके भाई पवन और पिता ब्रह्माशंकर को भी मारपीट कर घायल करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। पंकज का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवा कर मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। जबकि हमलावरों ने लाठी-डंडे और ईट पत्थर से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में पंकज ने मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को मौका मुआयना किया तथा बगल के दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद मारपीट की घटना के फुटेज को देखा। एसपी के दौरे के बाद पुलिस ने मारपीट के केस को आगे बढ़ाते हुए देर शाम चार की जगह 17 नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कई संगीन धाराएं बढ़ाने के बाद विवेचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें