फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बहनें अपने भाईयों की कलाश्यों पर बांधेंगी राखी

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में राखियों की सजी दुकाने तथा खरीददारी करते लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। रक्षाबंधन का त्योहार तीन अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दो दिनों तक राखी, मिठाई व गिफ्ट की दुकानें सशर्त खोलने का निर्देश दिया है। इससे लोगों को राहत मिली है। सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण लोगोें ने रविवार राखी और मिठाई की खरीदारी की। भाइयों ने बहनों के लिए उपहार खरीदे। हालांकि कोरोना को देखते हुए इस बार दुकानों पर भीड़ कम दिखी। इस बार सूखे मिटाइयों की अधिक मांग है। रक्षा बंधन का पर्वर सोमवार को है। बहन अपने-अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देने के लिए कुछ खास तैयारी करते दिखे, लेकिन इस दौरान सबके चेहरे पर कोरोना का भय साफ देखा गया। इस बार रक्षासूत्र, धागा, स्टोन व नग के साथ ही स्पाइडरमैन, छोटा भीम, मोटू-पतलू आदि की राखियां बाजारों में न के बराबर रहीं। चाइनीज राखियां बिलकुल ही नदारद रही। रविवार को बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए राखी व मिठाई की खरीदारी की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट की खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों में पुलिस चक्रमण करती रही। राखी व मिठाई की दुकानें खुलने से दुकानदारों के चेहरे खिल गए। रानीगंज बाजार व बैरिया में राखी की दुकानों के साथ मिठाईयों की दुकानें खुलीं। राखी के साथ मिठाईयों की दुकानों पर रविवार को ग्राहक राखी व मिठाई देर शाम तक खरीदते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें