फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी तरीके से नौकरी करने वाली 15 स्टाफ नर्स पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वर्ष 2020 के बाद धोखाधड़ी कर नौकरी हासिल करने के मामले 15 स्टाफ नर्स पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सीएमओ डॉक्टर विजयपति द्विवेदी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेरफेर और साजिश करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्ष 2020 के बाद 50 स्टाफ नर्स की नियुक्ति हुई थी। एक ही पंजीकरण नंबर पर आगरा व बलिया में नर्स की दो अलग-अलग नौकरी करने का प्रकरण सामने आने पर फर्जी व धोखाधड़ी तरीके से नियुुक्ति के मामले का खुलासा हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने जांच कराई तो 37 स्टाफ नर्स की नियुक्ति फर्जी होने की आशंका पर उन्होंने सभी का वेतन रोक दिया था। जांच के लिए नियुक्ति पत्र के साथ अन्य दस्तावेज की मांग की। इसके बाद से सभी भागी हुई हैं। सीएमओ ने सात सदस्यीय टीम गठित कर फर्जी नियुक्ति की जांच सौंप दी है। पिछले तीन माह से जांच चल रही थी।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ ने सिर्फ अपने कार्यकाल के दौरान फर्जी तरीके से नियुक्त 15 स्टाफ नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभागीय सूत्रों की माने तो फर्जी नियुक्ति मामले के तार आजमगढ़ व लखनऊ से जुड़े हैं। इसमें कई बाबू भी जांच के दायरे में आएंगे। सीएमओ ने अभी सिर्फ अपने कार्यकाल का मुकदमा दर्ज कराया है, विभाग अभी 22 नर्स के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि सीएमओ की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दायरे में विभाग के कई लोगों के आने की आशंका है। इस बाबत सीएमओ डॉक्टर विजयपति द्विवेदी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिन स्टाफ नर्स के कागजात नहीं मिले उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इन स्टाफ नर्स पर कसा शिकंजा : सदर कोतवाली में जिन स्टाफ नर्स पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें चिलकहर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चंदा, नरही में तैनात गीता यादव, बसुधरपार के उपेन्द्र कुमार, अगउर के जितेन्द्र यादव व संतोष कुमार, वसुधरपार हल्दी के अनिल कुमार, रेवती के अजय कुमार, सीएचसी अगउर विकास यादव, वसंतपुर के आशीष सिंह, खेजुरी के संदीप कुमार, जेपी नगर शिवम यादव, मनियर विवेक कुमार, वसुधरपार के अंकित कुमार सुखपुरा में तैनात राहुल कुमार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें