फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने शमशुद्दीनपुर ग्राम में एक महिला से मारपीट और अभद्रता के मामले में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है। एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि प्रधान ने मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी के एवज में शौचालय की सफाई करने को कहा। महिला ने सफाई का कार्य कर दिया, लेकिन बार-बार मांगने पर भी उसके मजदूरी के पैसे नहीं मिले। महिला ने इसकी शिकायत तहसील व थाने पर की। इसकी जानकारी होने पर प्रधान अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंच शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
आरोप है कि महिला का बाल पकड़ कर खींचने के साथ ही निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर मौके पर लोगों के आते देख आरोपी भाग निकले। इसकी कई बार शिकायत पीड़िता की ओर से तहसील व थाने पर की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में विवश होकर अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने प्रधान और सचिव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें