फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिव बरात में अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महाशिवरात्रि पर्व पर नरही थाना में महाशिवरात्रि जुलूस में मानक से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर तीन डीजे संचालकों पर केस दर्ज हुआ है। इसमें राज डीजे मालिक राज निषाद निवासी कोटवा, पीआर डीजे मालिक चुलबुल राय निवासी भरौली व डीजे उजियार मालिक रवींद्र सेठी निवासी उजियार पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मानिटरिंग सेल प्रभारी राकेश कुमार उपाध्याय सुरक्षा में तैनात थे। उजियार शिव मंदिर पर शाम को शिवबरात जुलूस निकाला गया। जिसमें डीजे संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के मुताबिक डीजे बजाने को निर्देश दिया गया था। लेकिन संचालकों द्वारा मानक से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। तीव्र गति से डीजे बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें काफी लोगों के द्वारा आपत्ति भी किया गया। थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर तीन डीजे संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें